बीजेपी राज में देश का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त : बलजीत कौशिक

जननायक पार्टी के सैकड़ों महिलाओं व युवाओं ने थामा कांगे्रस का दामन

फरीदाबाद। जननायक पार्टी छोड़ सैंकड़ों महिलाओं एवं युवाओं ने कॉंग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी का दामन थामा। बलजीत कौशिक ने सेक्टर 9 स्थित जिला कार्यालय पर सभी को पटका पहनाकर काँग्रेस पार्टी में शामिल करवाया। शामिल होने वालों में जजपा एनआईटी ब्लॉक अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बलजीत कौशिक ने कहा कि कॉंग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। जिस तरह से लोग काँग्रेस पार्टी मे शामिल हो रहे हैं, उससे पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में आपको बदलाव देखने को मिलेगा।

इस मौके पर बलजीत कौशिक ने कहा कि काँग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो देश का भला कर सकती है। आजादी से लेकर अब तक देश को चलाने का काम काँग्रेस पार्टी ने ही किया है। आने वाला समय काँग्रेस का है और अधिक से अधिक संख्या में लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी में आस्था जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को भडक़ाने का काम कर रही है। आज देश का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रस्टाचार से आहत है। स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों के खून पसीने की कमाई को लूटकर खा गए।

नगर निगम में हुए 200 करोड़ घोटाले में शामिल आईएएस अधिकारियों से पूछताछ की अनुमति न देकर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वो भ्रस्टाचार की पोषक है। इस अवसर पर जजपा की एनआईटी महिला अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी वर्ड 6 से सीमा सितोंरिया, बॉबी सितोंरिया, रोहित छाबड़ी, राहुल नागर, आशीष पांडे, आस मोहम्मद, आरिफ़, हरिओम, राकेश, राजेन्द्र सिंह, पार्वती, तुलसी, बबीता, मानती, नीतू काँग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ इस मौके पर मुख्य रुप से सुनीता फागना महिला काँग्रेस अध्यक्ष, योगेश तंवर प्रदेश महासचिव, पर्यावरण प्रकोष्ठ, विकास फागना एवं जूबेर खान आदि मौजूद रहे।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.