ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में सैलरी कटौती से भड़के कर्मचारियों ने कांटा बवाल, कई घंटे काम रखा बंद

फरीदाबाद। एनआईटी-तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शुक्रवार आज कर्मचारियों की सैलरी से कटौती को लेकर हंगामा हुआ। कर्मचारी कई घंटे तक काम बंद करके विरोध प्रदर्शन करते रहे। बाद में उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी वापस अपने काम पर लौट गए।
कर्मचारियों ने बताया कि उनकी सैलरी से बिना किसी नोटिस या जानकारी के 8 हजार रुपये तक काट लिए गए हैं। नर्सिंग स्टाफ और अन्य विभागों के कर्मचारियों की सैलरी में भी इसी तरह की कटौती की गई। कर्मचारियों का कहना है कि यह पिछले कई महीनों से हो रहा है और कई बार उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कर्मचारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल उनकी कटाई गई राशि वापस दिलवाना है। विरोध के दौरान कर्मचारी बाहर एकत्रित हुए और अपने मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया।
विभाग की ओर से बताया गया कि कर्मचारियों को सैलरी थर्ड पार्टी कंपनी के माध्यम से दी जाती है। हालांकि, ईएसआईसी ने पूरी सैलरी कंपनी को भेजी है, लेकिन कटौती की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इस मामले की जांच की जाएगी।
मौके पर उच्च अधिकारी भी पहुंचे और कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके बाद कई घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन चावन कालिदास दत्तात्रेय से मामले की पुष्टि के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.