डा. एस.एल. शर्मा ने सांसद कुमारी सैलजा व प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र से की मुलाकात

फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डा. एस.एल. शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र से मुलाकात की और उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान डा. एस.एल. शर्मा ने सांसद कुमारी सैलजा से प्रदेश की राजनीति को लेकर चर्चा की और उनके द्वारा हरियाणा प्रदेश की जनता की समस्याओं को संसद में पुरजोर तरीके से उठाने पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए हर गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग सहित छत्तीस बिरादरी के लोगों के हक-हकूक की आवाज बुलंद कर रही है। सांसद कुमारी सैलजा ने भी डा. एस.एल. शर्मा का आभार जताया। इसके उपरांत डा. शर्मा ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र से मुलाकात की और उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। डा. शर्मा ने कहा कि यह दीवाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए विशेष महत्व वाली है क्योंकि उन्हें राव नरेंद्र के रुप में एक मजबूत नेता मिला है, जो जनता की आवाज को सडक़ से लेकर सरकार के समक्ष उठाने का काम करेगा। राव नरेंद्र ने भी डा.एस.एस. शर्मा को उनके राजनीति अनुभव को पार्टी को मजबूत करने में लगाने को कहा ताकि संगठन और मजबूत हो सके।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.