चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत के खिलाफ 12 अक्तूबर को ‘दिल्ली चलो’ : दीपेन्द्र हुड्डा
विधायक रघुबीर तेवतिया के संयोजन में आयोजित ब्लॉक सम्मेलन में पहुंचे सांसद हुड्डा
फरीदाबाद। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगाया हुआ है, और संवैधानिक संस्थाओं को तार-तार करके लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। हालात यह है कि लोकतंत्र की कोई गरिमा ही नहीं रही और इस सरकार ने दिल्ली के दरवाजे ही बंद कर दिये। उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत के खिलाफ संघर्ष में शामिल होने के लिए ‘दिल्ली चलो’ का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है। अब चुनाव आयोग की चोरी पकड़ी गई, तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने 14 चि_ी लिखी पहली चि_ी तब लिखी जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता करके बताया कि हरियाणा में वोट चोरी हुई है। सांसद हुड्डा रविवार को पृथला के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के संयोजन में आयोजित पृथला एवं मोहना ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे।
सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से खास बना दिया। और उमडे अपार जनसमूह, कार्यकर्ताओं का उत्साह और नेताओं की सक्रिय भागीदारी ने प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस की संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने की जबकि संचालन बिजेन्द्र आर्य के संयोजन में पृथला ब्ल्ॉक अध्यक्ष लक्ष्मण तंवर व मोहना ब्लॉक अध्यक्ष बंटी हुड्डा के नेतृत्व में किया गया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश और प्रदेश के हालात को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक आवाजों को दबाया जा रहा है और प्रदर्शन करने के मौलिक अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। युवा, किसान और खिलाड़ी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन अब वोट चोरी के आरोपों को लेकर सवाल उठाने वालों के लिए भी दिल्ली के दरवाजे बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर लडऩा पड़ेगा।
सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से 12 अक्तूबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया।सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सवाल किया कि क्या सभी दलों को समान अवसर नहीं मिलना चाहिए? अगर मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा की टिकटें बांटेगे और राजनेताओं को कहेंगे कि परेशान न हों आपको बीजेपी की टिकट दिला देते हैं, तो फिर निष्पक्ष चुनाव कहां रह जाता है? जब चुनाव निष्पक्ष नहीं होगा, चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत चलेगी, काले धन का दुरुपयोग होगा, चुनाव आयोग का दुरुपयोग होगा, तो मात्र 3 करोड़ आबादी वाले हरियाणा जैसे प्रदेश में मात्र आधे प्रतिशत यानी 14,000 वोटों के अंतर से जनभावना के खिलाफ बीजेपी सरकार बन गई। सम्मेलन के आयोजक एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने अपने संबोधन में पृथला क्षेत्र की 36 बिरादरी व हर वर्ग के लोगों की तरफ से सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि यह क्षेत्र उनके हर संघर्ष में अगुआ की भूमिका का निर्वहण करेगा।
उन्होंने सम्मेलन में हजारों लोगों की मौजूदगी पर भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की जनता ने उन्हें विधायक चुनकर विधानसभा में भेजा जिसका कर्ज वह नहीं उतार सकते लेकिन उन्होंने भी विपक्ष के विधायक के रूप में क्षेत्र की हर समस्या, विकास व रोजगार के मुद्दे को सडक से लेकर विधानसभा तक बुलंद आवाज में उठाया है। उन्होंने मंच से 2029 में सांसद दीपेन्द्र हुहडा को मुख्यमंत्री बनाने जाने के लिए संघर्ष का आह्वान किया जिसपर खचाखच भरे पंडाल ने दोनों हाथ उठाकर अपने खुले समर्थन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बढखल के पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह, तिगांव से पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर, बल्लभगढ की पूर्व प्रत्याशी पराग शर्मा, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पलवल जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया, प्रदेश माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार कुरैशी, प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया, नीरज गुप्ता, रेनू चौहान,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दायमा, संजय सोलंकी, अनिल नेता, उमेश कौशिक सहित युवा कांग्रेस, सेवा दल, महिला कांग्रेस, हृस्ढ्ढ के पदाधिकारी, बडी संख्या में स्थानीय नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
