हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन हरियाणा यूनिट (S-33939)की बैठक में लिए फैसले।

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन हरियाणा स्टेट यूनिट की वर्चुअल बैठक ( 05-11-2025 )में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक का आयोजन राज्य सचिव अजय कुमार द्वारा किया गया तथा बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष अजीत तेवतिया ने की। बैठक स्काउटिंग प्रार्थना के बाद शुरू हुई। एजेंडा (एक) में सर्वसम्मति से 27- 04- 2025 पिछली ,मीटिंग के मिनिट्स को कन्फर्म किया गया। एजेंडा (दो )में स्काउट एंड गाइड्स व रोवर रेंजर और स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन के शिविर आयोजित करने के विषय में था जिस पर कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे तथा उपाध्यक्ष समय सिंह ने बताया कि हिल स्टेशन या राजस्थान के किसी विशेष स्थान पर शिविर का आयोजन किया जाए तो उचित रहेगा।

राज्य मुख्य आयुक्त लाला राम ने जिलों में कमेटी के पुनर्गठन का विचार दिया। वहीं स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर सिल्क नरवाल ने ट्रेनिंग को प्रभावशाली बनाने तथा स्थान सुनिश्चित करने की बात रखी। राज्य सचिव अजय कुमार ने सभी सदस्यों के विचारों को ध्यान से सुना तथा उन्होंने कहा कि बच्चों की ट्रेनिंग व एडवेंचर कैंपों के लिए जल्दी ही पत्र जारी किया जाएगा तथा जिलों में इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। राज्य कोषाध्यक्ष रिशाल सिंह ने बताया कि दिसंबर माह में होने वाली बैठक में राज्य से बाहर के शिवरों के लिए स्थान तथा व्यवस्थाओं के बारे सकारात्मक वार्ता होगी। रिशाल सिंह ने कहा कि किसी भी भ्रम फैलाने वाले पत्र से सावधान रहें। एक ऐसे ही नकली पत्र भेजने वाले के खिलाफ शिकायत दी है।अंत में अध्यक्षीय संबोधन में अजीत सिंह तेवतिया ने हरियाणा राज्य की पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ट्रेनिंग शिविर शुरू किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के हित के लिए लगातार विकासोन्मुखी कार्यक्रम चलाए जाएं । अंत में राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.