डीएवी सेंटेनरी कॉलेज का “लॉ फिएस्टा 2026” में शानदार प्रदर्शन
- ग्रुप डांस में रनर-अप, रैंप वॉक में बेस्ट थीम अवार्ड
फरीदाबाद । डीएवी सेंटेनरी कॉलेज, फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने DGIM द्वारा 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीन सांस्कृतिक उत्सव “लॉ फिएस्टा 2026” में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इस फेस्ट में दिल्ली-एनसीआर के कई प्रतिष्ठित कॉलेजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, इसके बावजूद डीएवी सेंटेनरी कॉलेज के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए।
कॉलेज के E.M.A. सेल की कन्वीनर डॉ. आरती कुमारी और डिप्टी कन्वीनर डॉ निशा सिंह के निर्देशन में कॉलेज की टीम ने चार स्पर्धाओं – डिबेट, ग्रुप डांस, रैंप वॉक और सोलो डांस में भाग लिया, जिसमें कॉलेज के सभी इवेंट्स को निर्णायकों और दर्शकों द्वारा खूब सराहना मिली।
इस उपलब्धि के तहत कॉलेज की ग्रुप डांस टीम ने रनर-अप (द्वितीय स्थान) का खिताब जीता, जबकि रैंप वॉक प्रतियोगिता में बी.कॉम के छात्र लकी तयाल ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास से बेस्ट थीम अवार्ड प्राप्त किया।
इस पूरे दल का सफल नेतृत्व कॉन्टिनजेंट इंचार्ज एवं डांस क्लब इंचार्ज रचना कसाना ने किया। उन्होंने बताया कि ग्रुप डांस की तैयारी में डांस क्लब की सेक्रेटरी सना खान और ट्रेजरर काव्या ने छात्रों को प्रशिक्षित करने में उनका साथ दिया। यह जीत टीम वर्क और कड़ी मेहनत का परिणाम है और इतने बड़े मंच पर पुरस्कार जीतना कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार ने सभी विजेता और प्रतिभागी छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “मुझे अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। लॉ फिएस्टा जैसे बड़े और प्रतिस्पर्धी फेस्ट में पुरस्कार जीतना आसान नहीं है। हमारे छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि वे पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अव्वल हैं। मैं E.M.A. सेल, कॉन्टिनजेंट इंचार्ज रचना कसाना और डांस क्लब की पूरी टीम – सना खान और काव्या को इस सफल आयोजन और मेंटरशिप के लिए बधाई देता हूँ। यह सफलता अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।”
