साइबर सुरक्षा की जागरूकता वर्तमान समय की मांग: तखत सिंह चौहान

एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के दिशा- निर्देश अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सह प्रिंसिपल डायट गुरुग्राम आदरणीया सुमिता रांगी जी के कुशल नेतृत्व एवं ट्रेनिंग विंग इंचार्ज आदरणीय श्रीमती सोना यादव जी की देखरेख में पीजीटी फिजिक्स शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज चौथा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.

ट्रेनिंग विंग के सदस्य डॉक्टर ओमबीर यादव ने बताया कि आज पीजीटी फिजिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाइट के वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान तखत सिंह चौहान ने “साइबर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया.
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों से अपना बचाव करना एवं समाज को इसके बारे में जागरूक करना परम आवश्यक है.
अध्यापकों का परम दायित्व है कि वह अपने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक जागरूक करें . वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है. अपने कार्यस्थल पर तकनीकी उपकरणों का प्रयोग करते समय इनका विशेष ध्यान रखना चाहिए
डाइट प्राध्यापक अनिल कुमार ने “समावेशी शिक्षा “” पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा के लिए समान अवसर एवं समावेशन पर विशेष बल देती है. उन्होंने सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित समूह की शिक्षा पर विशेष बल दिया.
उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता, समानता एवं समावेशन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. उन्होंने सभी प्रकार के वर्गों के विद्यार्थियों की समान शिक्षा पर विशेष बल दिया.

इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फिजिक्स में प्रयोग, साइबर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी विषय पर भी पर प्रशिक्षण दिया गया

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट के प्रभारी श्रीमान पृथ्वीराज जी, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान तखत सिंह चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान अरुण कुमार राघव जी, श्रीमान मुकेश कुमार शर्मा, श्रीमती बलविंदर कौर एवं अन्य सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग है.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.