फरीदाबाद में दिवाली पर बाजारों में गश्त करेगी क्राइम ब्रांच

पुलिस कमिश्नर सतेन्द्र गुप्ता ने ली बैठक, भीड़ वाली जगहों पर नजर

फरीदाबाद। पुलिस कमिश्नर सतेन्द्र गुप्ता ने दीवाली पर बाजारों में सुरक्षा को लेकर सभी बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाने और भीड़ के इलाकों में पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को लेकर निर्देश दिए। कमिश्नर सतेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को बैठक के दौरान कहा कि दीवाली पर बाजारों में भीड़ बढ जाती है और ट्रैफिक भी नियंत्रण से बाहर हो जाता है। ऐसे में चोरी व छीना-झपटी की वारदातों की संभावना इन्कार नहीं किया जा सकता है। जिसके चलते आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर पुलिस पहले से ही अपनी तैयारी पूरे करें, तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भीड़ और बाजारों वाले इलाकों में पुलिस के जवानों की संख्या को बढ़ाया जाए और क्राइम ब्रांच की टीमें भी बाजारों का निरीक्षण करें।

पुलिस ने दीवाली पर ट्रैफिक को लेकर प्लान तैयार किया है। जिसमें पुलिस सभी बाजारों से अतिक्रमण को हटवा रही है। बाजारों में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम फरीदाबाद की टीम की सहायता से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए है। बाजारों में सवारियों को छोडऩे के लिए ऑटो और टैक्सियों के अलग स्थान चयन करने के आदेश दिए गए है। शहर की ऑटो यूनियन प्रधानों के साथ बैठक की जाए और तमाम ऑटो ड्राइवरों को समझाया जाए कि दीवाली के इस समय पर क्या करना है और क्या नही करना है। इसके अलावा किस तरह से जाम वाली जगहों पर स्थिति को संभालना है उसको लेकर भी निर्देश दिए गए है। दीवाली के इस समय में पुलिस कर्मचारियों को लोगों के प्रति अपना व्यवहार सही रखना है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.