दिल्ली में भव्य छठ महापर्व आयोजन के लिए भाजपा नेतृत्व को दिया श्रेय — मोहित शर्मा एडवोकेट उपाध्यक्ष भाजपा जिला मयूर विहार दिल्ली

नई दिल्ली: भाजपा जिला मयूर विहार के उपाध्यक्ष मोहित शर्मा एडवोकेट ने समस्त चैत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और दिल्ली में आयोजित भव्य छठ पर्व कार्यक्रमों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि —

“दिल्ली में पिछले कई वर्षों तक आप सरकार ने पूर्वांचल वासियों को छठ पूजन जैसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पर्व से दूर रखा। किंतु आज दिल्ली के हर कोने-कोने में छठ के दिव्य और भव्य आयोजन देखने को मिल रहे हैं, जिसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी के सशक्त संगठन और नेतृत्व को जाता है।”

मोहित शर्मा ने आगे कहा कि दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय वीरेंद्र सचदेव जी और दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीया श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में राजधानी में अभूतपूर्व स्तर पर छठ पर्व का आयोजन संभव हुआ है।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि — “पूर्वांचल के भाई-बहनों की आस्था का सम्मान करते हुए भाजपा सरकार ने न केवल यमुना की त्वरित सफ़ाई करवाई, बल्कि इतने कम समय में छठ महापर्व के दिव्य आयोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। ऐसे कार्य केवल भाजपा सरकार में ही संभव हैं।”

कार्यक्रम के अंत में मोहित शर्मा ने छठी मइया से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

  • Beta

Beta feature

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.