847 पुश-अप कर रचा विश्व रिकॉर्ड, केंद्रीय खेल मंत्री ने की सराहना

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल में गुरुवार को विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 60 पाउंड वजन के साथ एक घंटे में 847 पुश-अप करने का अद्भुत रिकॉर्ड बनाने वाले रोहताश चौधरी को सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स 2025 में दर्ज की गई है। इसी उपलब्धि के बाद उन्हें देश में ‘द पुश-अप मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित अस्पताल के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि रोहताश चौधरी जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व समाज में फिटनेस और स्वास्थ्य को नई पहचान दे रहे हैं। एकॉर्ड अस्पताल सदैव ऐसे युवाओं को सम्मानित करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सम्मान उनके हौसले और समर्पण को सलाम है।  कार्यक्रम के संयोजक अस्पताल आर्थोपेडिक विभाग के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार ने बताया कि 847 पुश-अप्स के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाना एक असाधारण उपलब्धि है।

यह न केवल शारीरिक क्षमता बल्कि अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का भी उदाहरण है। हम चाहते हैं कि युवा फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि आने वाले समय में स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया भी श्री रोहताश चौधरी की उपलब्धि की सराहना कर चुके है। उन्हें ‘फिट इंडिया का प्रतीक’ बताया है।  इस मौके पर रोहताश चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य देश के युवाओं को फिटनेस के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, सही खानपान और अनुशासन से कोई भी व्यक्ति स्वस्थ और मजबूत रह सकता है। उन्होंने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत अपनी फिटनेस यात्रा आगे जारी रखने का संकल्प भी लिया।  समारोह में अस्पताल सर्जरी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. प्रबल रॉय, कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता, न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता एवं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रामचंद्र सोनी  डॉक्टरों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एकॉर्ड अस्पताल ने आगे भी ऐसे प्रेरणादायक लोगों को सम्मानित करता रहेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.