वार्ड नंबर 42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा 63 लाख की लागत से बनने वाले नए पार्क का किया विधिवत उद्घाटन
बल्लभगढ़ । आज वार्ड नंबर–42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नए पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क मिल्क प्लांट रोड, पानी की टंकी के पास, भाटिया कॉलोनी में स्थित है। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वार्ड नंबर–43 की पार्षद श्रीमती रश्मि यादव, वार्ड नंबर–40 के पार्षद श्री पवन यादव तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक चंदर पाल शर्मा, धनी राम शर्मा, ज्ञानवीर चौधरी, वेद पाल राणा, हरि सिंह तोमर, टेक चंद बघेल, मदन सैनी एवं आर.डी. गुप्ता और शेष स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विशेष रूप से भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन वी.पी. भाटी, सूबेदार मेजर सुभाष, सूबेदार मेजर एस.एन. पांडे, सूबेदार सुभाष सिंह, सूबेदार जयकिशन, सूबेदार ओम प्रकाश, हवलदार अनिल कुमार एवं हवलदार हितेंद्र ने विशेष आग्रह किया की इस पार्क का नाम शहीदों के सम्मान में रखा जाए |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद दीपक यादव ने कहा कि यह पार्क वार्डवासियों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली एवं स्वास्थ्य के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्क में बच्चों के लिए खेल उपकरण, बुजुर्गों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, वॉकिंग ट्रैक एवं हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर–42 के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पार्क निर्माण की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी और आवश्यक बताया। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।