निगम कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त पर लगाए शोषण के आरोप

फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने निगम आयुक्त धीरेंद्र प्रताप खटखटा पर लगाया कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप संघ कल 3 दिसंबर को आम सभा बुलाने का किया ऐलान निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव कर देंगे। हड़ताल का नोटिस  संघ ने मीटिंग का बहिष्कार करने के बाद तुरंत प्रभाव से नगर निगम के सभी विभागों के नेताओं की आपातकालीन बैठक बीके चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में बुलाई और जिला कमेटी की बैठक में निगम आयोग के द्वारा किए जा रहे हैं शोषण और मांगों की अनदेखी के खिलाफ  आंदोलन करने का लिया गया फैसला निगम आयुक्त ने आज नगर निगम  कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत करने के लिए एक बैठक कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 2 बजे  बुलाई थी बैठक में निगम आयुक्त एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मांगों का समाधान करने की बजाय टरकाऊ नीति अपनाइ जा रही है।

जिस पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने मीटिंग का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। शास्त्री के द्वारा बैठक का बहिष्कार करने के बाद नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन, बेलदार, माली, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन, वाटर सप्लाई यूनियन एवं कार्यालय यूनियन, हरियाणा कौशल रोजगार, निगम कर्मचारी यूनियन सहित सीवर मैन यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया।

संघ नेताओं ने निगम आयुक्त के समक्ष ही निगम प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए उनके सामने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर सफाई कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है और आए दिन सफाई कर्मचारियों के तबादले दूर दराज एरिया में गांव आदि में किये जा रहे हैं। जिससे सफाई कर्मचारी मानसिक रूप से पीडि़त हो रहे हैं, उन्होंने सफाई के संदर्भ में अधिकारियों द्वारा कूड़ा उठाने के लिए उपकरण उपलब्ध करवाने वाहन उपलब्ध कराने के नाम पर करोड़ों रुपए की सैंक्शन पास करने के ऊपर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपया की सैंक्शन जब कूड़ा उठाने के लिए वाहन उपलब्ध कराने हेतु दी गई है, तो शहर में आज भी कूड़ा क्यों भरा हुआ है।

नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा, बेलदार यूनियन के प्रधान हेमवती नंदन, सीवर यूनियन के प्रधान अनूप चंडालिया व कार्यालय यूनियन के प्रधान रणजीत शुक्ला तथा ड्राइवर यूनियन के प्रधान महेश फोगाट में परस राम अधाना ने कहा कि सफाई अभियान के दौरान भी सफाई कर्मचारियों को झाड़ू एवं सफाई के उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं तथा ड्राइवर सहित कार्यालय में लगे एचकेआरएनएल के सभी कर्मचारियों को उनकी मांगे बार-बार अपील करने के बाद भी पूरी नहीं की जा रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.