ठेका कर्मियों ने नौकरी बहाली को लेकर किया विरोध प्रदर्शन निगम प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
फरीदाबाद। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न0 28 , 34 , 38 , 44 के कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर हाथ में पर्चे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने मंच संचालन ठेका सफाई कर्मचारी सपना ने किया। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान दलीप बोहोत, जिला सचिव अनिल चिंडालिया, बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन पर लगाए हड़ताल के फैसले को न मानने के आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि 37 दिनों की हड़ताल में नगर निगम फरीदाबाद के सभी नियमित पालिका रोल एवम् अलग अलग प्रकार के ठेकाकर्मियों ने भाग लिया था 11 सितंबर 2026 को सरकार के साथ हुए हड़ताल के फैसले अनुसार सरकार ने पत्र जारी कर कहा था
कि प्रदेश की सभी पालिका परिषद निगमों में नियमित पालिका रोल एवम् आउट सोर्सिंग पर कार्यरत सभी हड़ताल कर्मचारियों की स्थिति 6 अगस्त 2026 से पूर्व की बहाल होगी प्रशासनिक कार्यवाही , पुलिसिया कार्यवाही वापस ली जाएगी लेकिन प्रशासन सरकार के फैसले अनुसार ठेकेदारों से मिलीभगत कर ठेका कर्मियों का शोषण कर रहा आज भी लगभग तिगांव विधानसभा क्षेत्र में लगभग 25 सफाई कर्मियों को नौकरी पर नहीं लिया गया है। इस संदर्भ मे नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद का प्रतिनिधि मंडल निगम प्रशासन से कई दौर की वार्ता कर चुका है प्रशासन के मौखिक आश्वासन के बावजूद भी यह कर्मचारी नौकरी पर नहीं लिए गए नेताओं ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद में अलग अलग प्रकार के ठेकों में कार्यरत सफाई कर्मचारी लगातार ठेकेदारों की शिकायत कर रहे ठेकेदार न तो कर्मचारियों का वेतन समय दे रहे न श्वस्ढ्ढ श्वक्कस्न का कोई लेखा जोखा है।
यदि निगम प्रशासन ने नौकरी से बाहर कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव नौकरी पर नहीं लिया तो संघ एक बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला, सुदेश जैनवाल, राकेश चिंडालिया जिला सह सचिव , महेन्द्र कुडिय़ा सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन , राहुल चिंडालिया प्रधान सैनिटेशन स्टाफ यूनियन मुकेश बेनीवाल संगठनकर्ता स््यस् नैन सिंह , धर्म सिंह मुल्ला, मनोज बालगुहेर, लक्ष्मण परचा हरिसिंह खंडिया, महिला , नेता सुरेश देवी ललिता कमलेश बीना, मीनाक्षी ऋतिक भंडारी, पूजा, रजनी एवम् सुंदरी आदि उपस्थित रहे।
