हरियाणा की 8 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, गुरुग्राम सीट को पेंडिंग रखा गया

चंडीगढ़: कांग्रेस ने गुरुवार को हरियाणा की आठ लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार (Haryana Congress Candidate List) घोषित किए। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा प्रमुख नाम हैं। सैलजा को सिरसा से और दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, उसने हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को करनाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को टिकट

अंबाला से वरुण चौधरी, हिसार से जयप्रकाश, भिवानी- महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को पार्टी का टिकट दिया गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके विरोधी गुट में शामिल माने जाने वाले नेताओं के बीच लंबी खींचतान और पार्टी में गहन मंत्रणा बाद हरियाणा के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

हरियाणा कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट

विधानसभा सीटउम्मीदवार का नाम
अंबालावरुण चौधरी
कुरुक्षेत्रडॉ. सुशील कुमार गुप्ता (आप उम्मीदवार)
सिरसाकुमारी सैलजा
हिसारजयप्रकाश
करनालदिव्यांशु बुद्धिराजा
सोनीपतसतपाल ब्रह्मचारी
रोहतकदीपेंद्र हुड्डा
भिवानी-महेंद्रगढ़राव दान सिंह
गुड़गांव————-
फरीदाबादमहेंद्र प्रताप

गुरुग्राम के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किया
हालांकि अब भी गुरुग्राम के लिए पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस नौ सीट पर और आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र की एकमात्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है।हरियाणा में कब होगा चुनाव?
हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा और मतगणना चार जून को होगी। कांग्रेस ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से हुड्डा के करीबी माने जाने वाले राव दान सिंह को उम्मीदवार बनाया है जो वर्तमान में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं।

हिसार से कौन उम्मीदवार?

इसी तरह पार्टी ने हिसार लोकसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश को टिकट दिया है। इस लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद और पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह को भी दावेदार माना जा रहा था। बृजेंद्र सिंह के पिता और वरिष्ठ नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.