फरीदाबाद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम् चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संदीप गर्ग के दिशा निर्देश अनुसार आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितु यादव ने बाल सुधार गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी एनआईटी फरीदाबाद का निरीक्षण किया।
उन्होंने बाल सुधार गृह के किचन का भी निरीक्षण किया गया जो ठीक पाया गया। इसके साथ साथ शिकायत बक्से को भी खोला गया जिसमें कोई शिकायत पत्र ना पाया
सीजेएम रितु यादव बाल सुधार गृह में रह रहे 73 किशोरों और प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे 152 किशोरों से रूबरू हुए। उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने बारे अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए।
सीजेएम ने साथ ही साथ किशोरों से कहा गया कि यदि उन्हें अलग में कोई अपनी समस्या बतानी है तो वे भी बता सकता है। लेकिन किसी किशोर ने कोई समस्या नही बताई।
इस अवसर पर रितु यादव ने कहा कि जाने अनजाने में जो किशोर यहां आ गया है। वह अपने को सुधार कर समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़ सकता है।
इस अवसर पर इस अवसर पर रविंद्र गुप्ता डिफेंस काउंसिल रमेश चंद्र सुपरीटेंडेंट ऑफिस इंचार्ज प्रमोद शर्मा भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
सीजेएम रितु यादव बाल सुधार गृह का निरीक्षण करते हुए।
******
