तिगांव पर दिख रही है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दरियादिली : राजेश नागर

मंत्री ने तिगांव में शुरू करवाए करोड़ों के विकास कार्य

फरीदाबाद। राज्य सरकार में मंत्री और तिगांव से विधायक राजेश नागर ने आज करोड़ों रुपए के विकास कार्य शुरू करवाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की दरियादिली तिगांव पर स्पष्ट दिखाई देती है। इस अवसर पर मौजूद दर्जनों सरपंचों के सामने उन्होंने कहा कि यह सब तिगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं मैं सबसे पहले उनकी बात मानता हूं। अपने क्षेत्र का विकास करना मेरा पहला मकसद है जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पूरा आशीर्वाद मुझे प्राप्त हो रहा है उन्होंने कहा कि पहले भी तिगांव पंचायत 85 करोड रुपए के विकास कार्य करवा कर प्रदेश में नंबर एक पर आई थी आज भी गांव में करोड़ों रुपए के विकास कार्य शुरू करवाएं हैं।उन्होंने कहा कि गांव की पंचायत एक महापंचायत है। जो कि क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबका साथ सबका विकास वाली सरकार है मुख्यमंत्री सभी 90 विधानसभा क्षेत्र पर समान दृष्टि रखते हैं लेकिन हमारी खुशकिस्मती है कि हम तिगांव के लिए जो भी मांगते हैं वह हमें मिल जाता है। आज शुरू हुए विकास कार्यों में चार करोड़ की लागत से तिगांव के पीएम श्री गल्र्स स्कूल की बिल्डिंग का निर्माणए करीब 5 करोड़ की लागत से तिगांव की फिरनी रोड का निर्माण, 80 लाख की लागत से तिगांव से थाना वाला रास्ता का निर्माण, 20 लाख की लागत से गजेंद्र रतीराम का रास्ता, 20 लाख की लागत से तिगांव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अंबेडकर पार्क में तीन शेड का निर्माण, 35 लाख की लागत से तिगांव में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने पार्क की बाउंड्री और शेड का निर्माण, 20 लाख की लागत से तिगांव पंचायत का स्वागत गेट का निर्माण, 20 लाख की लागत से डेढ़ किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का निर्माणए 20 लाख की लागत से दो वाल्मीकि चौपाल का सौंदर्यीकरण, 15 लाख रुपए की लागत से भूमिया बाबा हरसुख पर टीन शेड का निर्माण किया जाना है।

इस अवसर पर जिला पार्षद अनिल पाराशर, रॉबिट चेयरमैन, वाइस चेयरमैन पवन नागर, सरपंच विक्रम प्रताप नागर, वेद प्रकाश अधाना, महिपाल सरपंच, सरपंच कृष्ण दीक्षित, प्रधान सरपंच एसोसिएशन सूरजपाल भूरा, सरपंच रतन एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजब चंदीला, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन मनोज नागर, बीडीपीओ आरती, श्याम सिंह हुड्डा, सरपंच सुरेश त्यागी, सरपंच कैप्टन गिरधारी, सरपंच जय विंदर, सरपंच धर्मपाल, उत्कर्ष गर्ग, सरपंच पवन कुमार, सरपंच ताराचंद, जिला मंत्री गिर्राज त्यागीए ऋषि युवा मंडल अध्यक्षए बीडीसी, गौरखी नागर, तरुण अरोड़ा, प्रभारी नंदकिशोर शर्मा, हरिओम शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.