कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप के समर्थन में पैदल मार्च निकाल किया प्रचार

फरीदाबाद। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप के समर्थन में कांग्रेसी नेता और समाजसेवी राम कुमार भड़ाना ने वार्ड न 26 मे जगमाल इंकलेव, विनय नगर और गणपती कालोनी तक पैदल मार्च निकालकर चुनाव प्रचार किया।

राम कुुमार भड़ाना ने क्षेत्र के सभी देव तुल्य लोगो से अपील की कि वे बाबू जी महेन्द्र प्रताप को भारी से भारी बहुमत से विजयी बनाकर क्षेत्र की तरक्क्ी के द्वार खोलें।

राम कुमार भड़ाना ने कहा कि बाबू जी ईमानदार,नेकदिल और साफ छवि के इंसान है जिन्होनें कई बार मंत्री और  विधायक रहते हुए हमेशा फरीदबाद के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए काम किया।

उन्होनें लोगों को वचन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आम गरीबों के हित में कार्य किया जाएगा वहीं जीरो टोलरेंश की नीति अपनाते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। राम कुमार भड़ाना ने लोगों से आह्वान किया कि वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह को 25 मई को भारी वोटों से जिताकर कांग्रेस को बडी ताकत प्रदान करें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.