भाजपा संगठन द्वारा पलवल जिला के सभी 13 मंडलों की मंडल कार्यकारिणी घोषित
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करते हुए, भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी विपिन बैंसला एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर मंडल अध्यक्षों द्वारा आज जिले के सभी 13 मंडलों की नई मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियाँ पार्टी के राज्य नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने लेकर की गई हैं।
घोषित मंडलों में पलवल शहरी, पलवल ग्रामीण, हथीन, होडल, खांबी, बामनीखेड़ा, चांदहट, हथीन, मंडकोला, उटावड़, होडल, हसनपुर, औरंगाबाद शामिल हैं ।
प्रत्येक मंडल में महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव, आईटी सेल प्रमुख, मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है।
जिला भाजपा अध्यक्ष चौधरी विपिन बैसला ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा इसकी रीढ़ है। हमें विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पार्टी की नीति व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाएंगे।
कार्यकारिणी की पूरी सूची शीघ्र ही जिला कार्यालय व पार्टी के आधिकारिक माध्यमों पर साझा कर दी गई है।