मानसिक स्वास्थ्य और कानूनी सेवाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बल्लभगढ़। मानसिक बीमारियों की जागृति के साथ-साथ मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को कानूनी सेवा प्राधिकरण के बारे में भी जागरूक होना आवश्यक है। टीएफवाईसी.0 के क्रम में उप सिविल सर्जन डॉ. मान सिंह के मार्गदर्शन में डीएमएचपी टीम द्वारा गवर्नमेंट हॉस्पिटल (जीएच ) बल्लभगढ़ में एक लक्षित हस्तक्षेप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसएमओ डॉ. टीसी गडवाल ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए की। फिर प्रीति यादव (मनोवैज्ञानिक) ने रोगियों को मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों और तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया। एम्स के मानसिक स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने भी उन्हें नशीली दवाओं के दुरुपयोग और इसके उपचार के बारे में जागरूक किया। सुमंत्रा (मनोचिकित्सक नर्सिंग ऑफिसर) ने लोगों से उनकी बीमारी से संबंधित बातचीत की तथा काउंसलिंग प्रदान की एवं जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए बीके हॉस्पिटल रेफर किया। डीएलएसए के कानूनी सलाहकार सुरेंद्र ने मानसिक बीमारी वाले रोगियों के लिए कानूनी सेवाओं की सहायता पर चर्चा की। उन्हें टोल फ्री टेली मानस नंबर 14416 और टेली मानस ऐप, और कानूनी सलाह टोल फ्री नंबर 15100 से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. गजराज, डॉ. महेंद्र गोयल, टीबी यूनिट स्टाफ, जीडी स्टाफ और मरीज उपस्थित रहे। सभी को कार्यक्रम के अंत में जलपान और पैम्फलेट देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.