विकास का दूसरा नाम कृष्ण पाल गुर्जर-धर्मवीर भड़ाना

फरीदाबाद । एन आई टी- 86 फरीदाबाद की डबुआ अनाज मंडी में 19 अप्रैल को होने वाली विजय संकल्प रैली को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है । भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने रैली की तैयारी को लेकर पाली क्रेशर जोन में क्रेशर मालिकों और कर्मचारियों के साथ खास बैठक की और बताया कि क्रेशर जोन से सैकड़ो लोग रैली में पहुंचेंगे ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा संबोधित की जाने वाली ये रैली एक बड़ा इतिहास रचने जा रही है । उन्होंने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी विधायक के होने के कारण विकास कार्य ठप पड़ा है और विधानसभा क्षेत्र कई वर्ष पीछे चला गया । अब यहां की जनता बदलाव के लिए तैयार है ।

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि विकास का दूसरा नाम कृष्ण पाल गुर्जर है और होडल से लेकर बदरपुर बॉर्डर तक के लोग बोल रहे हैं इस बार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पूरे देश में जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे । उन्होंने कहा कि एनआईटी -86 की जनता भी 25 मई को कमल के फूल के सामने वाली बटन दबाने के लिए बेताब है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.