अनिल कुमार नेताजी ने नेता प्रतिपक्ष बनने पर चौ. भूपेंद्र हुड्डा का किया स्वागत

फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चौथी बार नेता प्रतिपक्ष बनने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी ने कांग्रेसी नेताओं के साथ उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें फूलों का बुक्का भेंट कर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाकर कांग्रेस हाईकमान ने एक बेहतर फैसला लिया है, इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में पार्टी को मिलेंगे। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परसोत्तम लाल, रतनपाल, राम कुमार, युवा नेता गौरव चौधरी मौजूद रहे। अनिल कुमार नेताजी ने कहा कि चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा की राजनीति के पुरोधा है और कांग्रेस पार्टी का एक मजबूत स्तम्भ है, उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपे जाने से हरियाणा प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि अब वह समय दूर नहीं, जब चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और सभी वर्गाे का समान विकास किया जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी ने संकल्प लिया हुआ था, जब तक चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष नहीं बन जाते, तब तक वह दाड़ी-मूंछ नहीं कटवाएंगे और अब यह संकल्प उनका पूरा हो गया है। उनका कहना है कि अब वह अपनी सेविंग करवाएंगे।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.