फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में आलोक मित्तल सम्मानित 

फरीदाबाद । आज फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया द्वारा आलोक मित्तल के मैनेजिंग डायरेक्टर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का पद ग्रहण करने पर स्वागत समारोह का आयोजन होटल सेरिमनी रेलवे रोड फरीदाबाद में किया गया। इस अवसर पर अमित भाटिया व धैर्य भाटिया ने आलोक मित्तल को फूलो का बुक्का देकर कर स्वागत किया। साथ ही बच्चो ने गुलाब के फूलो से स्वागत किया।
श्री मित्तल ने उपस्तिथ सभी बच्चो के साथ अलग अलग फोटो खिचवाये और बच्चो का हाल चाल भी पूछा। साथ ही उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी ली कि वो किस प्रकार अपना दिन व्यतीत करते है। इसके बाद बच्चो के माँ बाप से बाते की, उनसे पूछा की संस्था उनके बच्चो के लिए क्या कर रही है व् उनको बच्चो के पालने में क्या दिक्कते आती है।
इस अवसर पर आलोक मित्तल ने फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के सदस्यों को सलाह दी कि वो सब मिलकर बच्चो को अच्छी शिक्षा की तरफ ध्यान दिलाए ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो।
साथ ही उन्होंने संस्था के सदस्यों व उपस्तिथ अमित भाटिया, अनिल जैन, मंजीत सिंह, ऐ. के. पंडित, संत सिंह हुडा, राकेश भाटिया, संजय भाटिया, जे. के. भाटिया, अंजलि नागपाल, कृतिका डुडेजा, मनोहर पुण्यानि, विनोद मिगलानी, पंकज गोयल, अनीता जैन से प्रार्थना की वो सब मिलकर बच्चो के उज्जवल भविष्य के बारे में काम करे।
फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा व जे. के. भाटिया ने संस्था का स्मृति चिन्ह देकर श्री मित्तल को सम्मानित किया। अंत में सभी बच्चो के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी थी जिसका बच्चो ने आनंद लिया।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.