अग्रवाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने बॉक्सिंग में हासिल किया द्वितीय स्थान 

बल्लभगढ़ । अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के खिलाड़ियों ने कॉलेज प्रबन्ध समिति के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन में इंटर कॉलेज बॉक्सिंग टूर्नामेंट में महिला वर्ग में ओवरऑल ट्रॉफी में द्वितीय स्थान महर्षिक दयानंद विश्वविद्यालय में प्राप्त किया I

गौरतलब है कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 10 से 13 नवंबर 2025 तक इंटर कॉलेज बॉक्सिंग टूर्नामेंट आयोजित किया गया। विजेताओं में तन्नू ने द्वितीय, शीतल, हिमांशी, करिश्मा, वंदना, तानिया, नेहा, करिश्मा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में पुरुष वर्ग सचिन व विधुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जयपाल सिंह ने विजेताओं को मेडल पहनाकर बधाई दी।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. जगबीर सिंह, नंदकिशोर, मोहित हुडा व पवन दलाल मौजूद रहे। महाविद्यालय प्रबन्ध समिति व स्टाफ नेसमस्त विजेताओं को इस उपलब्धि पर बधाई संदेश प्रेषित किया l

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.