इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अग्रवाल कॉलेज के छात्रों ने जीते पदक

बल्लभगढ़ । महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के खेल परिसर में 12-13 अक्टूबर को दो दिवसीय आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग (पुरुष) प्रतियोगिता में अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए हैं। देवेंद्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी एवं दिनेश कुमार गुप्ता महासचिव, अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी की सदप्रेरणा से कॉलेज के छात्र प्रतिवर्ष खेलकूद प्रतियोगिताओं में नए कीर्तिमान स्थापित करते हैं।

इस प्रतियोगिता में तरुण (बीबीए- द्वितीय वर्ष ) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान, बोबी (बी ए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान एवं भविष्य सैनी (बीकॉम प्रथम वर्ष )ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य डॉ सी एस वशिष्ठ एवम समस्त प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। कॉलेज प्रशासन ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शारीरिक खेल शिक्षक डॉ जगबीर सिंह, नंदकिशोर, मोहित हुड्डा और आकाश मलिक के संरक्षण में प्रतियोगिता परिणाम सार्थक एवं सफल सिद्ध हुए।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.