मूल्य से ज्यादा कीमत में खाद बेचने पर होगी कार्यवाही : डॉ. गुलिया

फरीदाबाद । कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंचकूला से जिला फरीदाबाद में खाद, बीज, दवाई के अभियान हेतु डॉ. प्रवीन गलिया, डीडीए HQ निरीक्षण ने निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने जिला फरीदाबाद की कीटनाशक कंपनियों व विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी दुकानों का निरीक्षण किया व खाद, बीज व दवाई के सैंपल लिये।
यह अभियान 30 नवम्बर 2025 तक जिला फरीदाबाद में जारी रहेगा ताकि खाद, बीज व दवाई की गुणवत्ता चैक की जा सके। कल के इस अभियान मे उप कृषि निदेशक डॉ. अनिल सहरावत, गुण नियंत्रण निरीक्षक, डॉ० संगीता मल्होत्रा व तकनीकी सहायक डॉ. आनन्द प्रकाश भी साथ थे।

डॉ. गुलिया के निर्देशानुसार दवाई, खाद व बीज के इंस्पेक्टर की टीम ने बीज के 4 सैंपल, खाद के 2 सैंपल व कीटनाशक के 2 सैंपल कीटनाशक निर्माता व विकताओ से लिये गये। उप कृषि निदेशक डॉ अनिल सहरावत ने इस अवसर पर सभी कम्पनी / दुकानों को निर्देश दिये कि कोई भी विकता तय मूल्य से खाद, बीज व दवाई न बेचे अन्यथा उसके विरूद्ध सख्त अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.