मंदिरों व धार्मिक स्थलों को तोडऩे के विरोध में ज्ञापन सौंपा

फरीदाबाद। फरीदाबाद क्षेत्र में मंदिरों व धार्मिक स्थलों को तोडऩे के विरोध में युवा अनशनकारी एवं समाजसेवी अभिषेक गोस्वामी ने आज सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम फरीदाबाद को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महेश हिन्दु, फलाहारी बाबा, कुलजीत सिंह, मनीराम भड़ाना, अधिवक्ता अभिषेक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। श्री गोस्वामी ने ज्ञापन पत्र के मार्फत बताया कि पिछले कुछ समय से फरीदाबाद शहर में नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा हिंदू मन्दिरों एवं अन्य धर्मों के आस्था.केंद्र धर्मिक स्थलों को तोडऩे का काम किया जा रहा है जोकि अनैतिक है और सभी धर्मों की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य नगर निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। शहर के चौक.चौराहे पर स्थित यह मंदिर जिसमें विशेष कर बजरंग बली के मंदिर होते हैं, वर्षों पहले इसलिए बनाए गए क्योंकि इन चौक.चौराहे पर पहले किसी प्रकार का आधुनिकरण नहीं था और ना ही रोशनी हुआ करती थी।

रात्रि के समय ड्यूटी करते हुए जब लोग आते थे तो आये दिन उनके एक्सीडेंट होते थे जिसमें कईयों की जान चली जाती थी और आमजन इन रास्तों पर जाने से डरते थे, उस समय कुछ लोगों ने शहर वासियों का साथ लेकर चौक चौराहे पर कई जगह हनुमान मंदिर की स्थापना की थी। जिसके बाद से अचानक इन सडक़ों पर दुर्घटनायें कम हो गई अथवा शून्य हो गई और जैसा कि आप जानते हैं हमारा देश हिंदू मान्यताओं एवं रीति रिवाजों को मानने वाला देश है और यहां के लोगों में भगवान के प्रति अपार प्रेम है। नगर निगम प्रशासन द्वारा इन मंदिरों को तोडकऱ घृणित कार्य किया जा रहा है जोकि कहीं ना कहीं हिंदू एवं अन्य धर्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और शहर में उपद्रव फैलाते हुए अपनी कार्यशाली को बड़ी ही चालाकी से छुपाने का कार्य किया जा रहा है जो की अनुचित है। इस ज्ञापन के मार्फत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से मांग की है कि लोगों की आस्था केन्द्र धार्मिक स्थलों खासकर मंदिरों को न तोड़ा जाए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.