जम्मू-कश्मीर के रुझाजम्मू-कश्मीर के रुझानों में NC-कांग्रेस की सरकार:फारूक अब्दुल्लानों में NC-कांग्रेस की सरकार:फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है। जिसमें से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 36 सीटें जीत ली हैं। वहीं कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली।

वहीं 29 सीटों पर आगे चल रही भाजपा 26 जीत चुकी है। पीडीपी को 3 सीट मिली। एक-एक सीट आम आदमी पार्टी और जेपीसी के खाते में आई। 7 सीटों पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं, इसमें से 6 उम्मीदवार जीत चुके हैं। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा- उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले CM होंगे। उमर अब्दुल्ला दो सीट पर चुनाव लड़े। बडगाम में उन्हें जीत मिली, गांदरबल पर आगे चल रहे हैं।जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से हार गईं। उन्होंने कहा- मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं। उधर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना नौशेरा सीट से हार गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65% वोटिंग हुई थी। इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई।

नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “जनता ने जनादेश दे दिया है। इससे साबित होता है कि 5 अगस्त को 370 हटाने का जो फैसला लिया गया, उसे लोगों ने स्वीकार नहीं किया। उमर अब्दुल्ला अगले सीएम होंगे।”

नेशनल कांफ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में अपने घर पर हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया।

जम्मू वेस्ट सीट से भाजपा कैंडीडेट अरविंद गुप्ता ने कांग्रेस के मनमोहन सिंह को 21360 वोटो से हराया।

बसोहली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह हार गए हैं। यहां भाजपा के दर्शन कुमार करीब 16 हजार वोटों से जीते। चौधरी लाल सिंह ने 2014 में भाजपा से चुनाव लड़ा और जीता भी था।

हजरतबाल से नेशनल कांफ्रेंस की जीत
हजरतबाल विधानसभा सीट से नेशनल कांफ्रेंस उम्मीदवार सलाम सागर को जीत मिली। उन्होंने पीडीपी की सीनियर लीडर आशिया नक्श को हराया।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों पर जम्मू-कश्मीर भाजपा के सह-प्रभारी आशीष सूद ने कहा, “लोगों का जो भी फैसला होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अभी बहुत कुछ होना बाकी है।

किश्तवाड़ सीट से भाजपा की शगुन परिहार आगे
29 साल की शगुन परिहार किश्तवाड़ सीट से आगे चल रही हैं। वह भाजपा की युवा कैंडिडेट हैं। शगुन भाजपा नेता अनिल परिहार की भतीजी हैं। 2008 में हिजबुल मुजाहिद्दीन ने एक आतंकी हमले में अनिल परिहार की हत्‍या कर दी थी। इसी आतंकी हमले में शगुन के पिता की भी मौत हो गई थी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.