माय भारत फरीदाबाद ने संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण पर आयोजित किया साइकिलिंग कार्यक्रम

फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

फरीदाबाद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के रूङ्घ भारत फरीदाबाद द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान के 100वें ऐतिहासिक संस्करण के उपलक्ष्य में अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. सी.के. वशिष्ठ ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिलिंग शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक सरल एवं प्रभावी माध्यम है। इसके साथ ही यह प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने युवाओं से अपनी दिनचर्या में साइकिलिंग को शामिल करने तथा नियमित व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान  इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी प्रियंका दलाल ने कहा कि संडे ऑन साइकिल अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के फिट एवं स्वस्थ भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने की महत्वपूर्ण पहल है।

‘फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़’ के संदेश के साथ यह अभियान युवाओं को प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित कर रहा है। अग्रवाल कॉलेज के डीपी मोहित हुड्डा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, खेल भावना, सामुदायिक सहभागिता और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से साइकिलिंग एवं व्यायाम को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रूङ्घ भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक युधिष्ठिर ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को अभियान से जुडक़र स्वस्थ, स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। संडे ऑन साइकिल अभियान का 100वां संस्करण विशेष रूप से भारत के ओलंपिक आंदोलन के उत्सव एवं ‘इंडिया रेडी फाूॅर ओलंपिक’ थीम को समर्पित रहा। अभियान के माध्यम से साइकिलिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ मोटापे के प्रति जागरूकता, नशामुक्त भारत, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी प्रसारित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में युवाओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ, सक्रिय, स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.