आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : कौशिक

फरीदाबाद। पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने नीलम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर बलजीत कौशिक कृष्णा कॉलोनी स्थित स्वावलंबन एनजीओ द्वारा संचालित बच्चों के स्कूल पहुंचे। यहां बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल व अन्य सामग्री वितरित की गई। कौशिक ने कहा कि नेहरू जी बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते हैं, इसलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कौशिक ने कहा कि नेहरू ने देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और भाखड़ा बांध जैसी संस्थाओं एवं परियोजनाओं के निर्माण में उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उन्होंने कहा कि फरीदाबाद एनआईटी की स्थापना के साथ एस्कॉर्ट्स, बाटा, हार्डवेयर उद्योग और भारत सरकार की प्रेस जैसी इकाइयां शुरू हुईं। इससे शहर को औद्योगिक पहचान और हजारों लोगों को रोजगार मिला।

इस अवसर पर रेनू चौहान, अनिल शर्मा, डॉ. सौरभ शर्मा, मुकेश डागर, गौरव ढींगड़ा, विधान प्रताप सिंह, विनोद कौशिक, दीपक चौधरी, विकास फागना, सुनीता फागना, वीरेन्द्र चंदीला, एन.के. शर्मा, अनुज शर्मा, ऋतु कुंडू, राहुल नागर, राहुल सरदाना, बलजीत अरोड़ा, ईशांत कथूरिया, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, एच.पी. माहौर, के.डी. शर्मा, सागर कौशिक, प्रशांत कौशिक, प्रेम यादव, महेश बैंसला, श्याम, मनीष बौद्ध और विशाल सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.