बारिश से बदला मौसम, डेंगू के 35 व मलेरिया के 5 केस मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

फरीदाबाद। फरीदाबाद में मौसम के बदलाव होने के साथ ही डेंगू व मलेरिया जैसे मामलों में भी इजाफा होने लगा है। फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग और नूंह की टीम ने डेंगू और मलेरिया के सेंपल भरे, जिसमें जिले में अभी तक डेंगू के 35 और मलेरिया के पांच मामले सामने आ चुके है। जबकि विभाग द्वारा 3200 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है। सर्दी के आने से पहले लगातार हो रही बारिश के कारण मच्छरों से होने वाले डेंगू और मलेरिया के केसों में बढ़त देखी जा रही है। इसी को लेकर विभाग की टीमें 40 टीमें अलग-अलग इलाकों में लोगों के रक्त सेंपल ले रही है। टीमें खासतौर से उन इलाकों में अभियान चला रही है जहां पर भीड़ ज्यादा है और साफ-सफाई का अभाव है। अभी तक करीब 2 लाख से ज्यादा घरों की जांच की जा चुकी है। विभाग डेढ़ लाख से ज्यादा ब्लड स्लाइड मलेरिया की जांच के लिए तैयार कर चुका है। विभाग की टीमों ने गोंछी गांव में लोगों के सेंपल लिए।

इस दौरान कैंप में आने वाले लोगों को जरूरी दवाईयां भी मुहैया कराई गई। बदलते मौसम में बुखार, खांसी के सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे है। इन सैंपलों को लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आगे का इलाज दिया जाएगा। सीएमओ जंयत आहूजा ने बताया कि जिन मरीजों में बीमारी के लक्षण दिख रहे है, उनको साथ-के साथ इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा दूसरे लोगों के सेंपल लिए जा रहे है। जिनकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। दूसरी तरफ शहर में अलग-अलग स्थानों पर बने कूड़े के ढेरों से बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस पर कुछ बताने को तैयार नही है। गांव गोंछी में सरकारी स्कूल की दीवार के साथ खुले में कुढ़े के ढेर लगे हुए है। वहीं फरीदाबाद शहर में देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट से सुबह और शाम ठंड का अहसास बढ़ गया है। इसका असर बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड और बारिश के बीच घर से निकलना पड़ रहा है, वहीं नौकरी पर जाने वाले लोगों को भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है। हालांकि, 30 अक्टूबर को बारिश के चलते दिन में ठंड रहने की उम्मीद है। रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बारिश में सडक़ें फिसलन भरी होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, खुले में काम करने वाले श्रमिकों, रेहड़ी-पटरी संचालकों और सुबह ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। सीएमओ जयंत आहूजा ने बताया कि बदलते मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.