केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में ‘मन की बात’ चित्र प्रदर्शनी में शामिल हुए एस.एस. बांगा

फरीदाबाद। विश्व पंजाबी संगठन द्वारा नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में एस.एस. बांगा ने सहभागिता की। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा तथा कार्यक्रम संयोजक एवं राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमित सिंह कालका सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

‘मन की बात’ पर आधारित यह चित्र प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा की यात्रा को कलात्मक माध्यम से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। प्रदर्शनी में जनभागीदारी, सामाजिक सरोकारों, गुमनाम नायकों के योगदान और देश की विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। एस.एस. बांगा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, गुमनाम नायकों को पहचान दिलाने और सामाजिक सरोकारों को जन-आंदोलन में बदलने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक संदेश और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने वाला बताया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.