30 लाख का बकाया होने पर निगम ने सील की 28 प्रापर्टी

फरीदाबाद। नगर निगम ने बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग का सघन अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर निगम ने अलग-अलग जोन में 28 प्रापर्टी को सील किया है। इन प्रापर्टी वालों के ऊपर करीब 30 लाख रुपए से अधिक का टैक्स बकाया था। निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने जानकारी दी की निगम की सभी जॉन के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी प्रॉपर्टी टैक्स के कार्य को देख रहे हैं और विभिन्न जोनों में लगभग 30 लाख से ज्यादा की राशि के बकायाधारकों की 28 प्रॉपर्टी को सील किया गया, आज सुबह ही क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी एनआईटी, सुमन रतरा,ओल्ड जोन से सृष्टि बब्बर तथा  बल्लभगढ़ से दीपा पब्बी ,अशोक कुमार ने पूरी टीम के साथ यह कार्यवाही की है। जो आगे भी जारी रहेगी। नगर निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में टैक्स अनुशासन कायम रहे और विकास कार्यों के लिए आवश्यक राजस्व सुनिश्चित किया जा सके। निगम के आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने सभी बकायेदार प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराएं और फरीदाबाद के विकास में सहयोगी बनें।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.