बल्लभगढ़ ऑडिटोरियम में जल्द शुरू होगी बुकिंग, सामाजिक-धार्मिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिलेगा लाभ

बल्लभगढ़। नगर निगम बल्लभगढ़ ज़ोन के जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को अंबेडकर चौक के पास नवनिर्मित ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। यह ऑडिटोरियम हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा लोकार्पित किया गया था। निरीक्षण के दौरान विधायक पं. मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा, पार्षद योगेश शर्मा, महेश गोयल, सोनू वैष्णव, रवि भगत, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी और पीडब्ल्यूडी के जेई अरुण भी मौजूद रहे।

जॉइंट कमिश्नर ने बताया कि ऑडिटोरियम की बुकिंग व्यवस्था नगर निगम द्वारा जल्द शुरू की जाएगी, ताकि शहरवासी अपने सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए इसका लाभ उठा सकें। दौरे का उद्देश्य बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने से पहले स्थल का समग्र अवलोकन करना था।

इस अवसर पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने हरियाणा सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक पं.मूलचंद शर्मा द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए जो भी मांगें सरकार के समक्ष रखी गईं, उन्हें पूरा किया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.