डीग के सरकारी विद्यालय में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक ने किया पौधारोपण
फरीदाबाद : जिले के राजकीय विद्यालय डीग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने पहुंच विद्यालय में पौधारोपण किया। विद्यालय मुखिया समर देशवाल ने वशिष्ठ का फूलमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुकेश वशिष्ठ ने अमरूद, आम व जामुन के पौधे लगाए और छात्रों को जागरूक करते हुए आह्वान किया कि जिस प्रकार एक समय आने पर ये लगाए हुए पौधे आम जन को फल देने का कार्य करेंगे।
उसी प्रकार से आप भी आने वाले समय में इस देश के फल हो। आपको लगन के साथ पढ़ाई करनी है और अच्छा व्यक्ति बनकर राष्ट्र सेवा करनी है। इस अवसर पर मुकेश वशिष्ठ ने सभी छात्रों को कापि और पेन वितरित किए। मंच संचालन रघु वत्स द्वारा किया गया तथा विमल खण्डेलवाल, योगेन्द्र देशवाल, जयपाल घोड़ी, तेजपाल यादव, भवीचन्द पीटीआई, खुशवन्त सिंह, सुनील कुमार, तुहीराम, रविन्द्र अहलावत, अनील कुमार, माया शर्मा, निशा रानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
