जेल, नीमका में महिला वरिष्ठ नागरिक बंदियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद की ओर से “सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा” अभियान के अंतर्गत महिला वरिष्ठ नागरिक बंदियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम जिला जेल, नीमका, फरीदाबाद में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री संदीप गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश cum अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के मार्गदर्शन तथा श्रीमती रीतू यादव, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी–cum-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद की देखरेख व उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महिला वरिष्ठ नागरिक बंदियों ने जेल परिसर में लगभग 45 पौधों का रोपण किया। इन पौधों में नीम, करी पत्ता, अमरूद, जामुन, वट वृक्ष आदि शामिल थे। प्रत्येक पौधे को उस वरिष्ठ नागरिक के नाम से टैग किया गया, जिसने उसे लगाया।

इस अवसर पर श्रीमती रीतू यादव ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वस्थ वातावरण का आधार बनते हैं। उन्होंने महिला बंदियों से कहा कि आप इन पौधों की देखभाल उसी तरह करें जैसे अपने बच्चों की करती हैं।

इस कार्यक्रम में श्री विक्रम सिंह (उप अधीक्षक), श्री सचिन कौशिक (उप अधीक्षक), श्री रविंदर गुप्ता (मुख्य बचाव अधिवक्ता), श्री मोहन लाल (सहायक अधीक्षक), श्री नगेंद्र सिंह यादव तथा अन्य जेल अधिकारी उपस्थित रहे।

यह वृक्षारोपण अभियान महिला वरिष्ठ नागरिक बंदियों के लिए पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक सोच की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.