देश को आजाद कराने में कांग्रेस नेताओं का रहा अह्म योगदान : बलजीत कौशिक

जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण

फरीदाबाद। 79वां स्वतंत्रता दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय सेक्टर-9 में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक व वयोवृद्ध सरदार हरजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया और उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि देश को आजाद करवाने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों एवं पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी है

तब जाकर हमें आजादी रुपी धरोहर मिली है, आज अगर हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे है, तो यह हमारे महापुरुषों के बलिदान के चलते ही संभव हो पाया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियां के बारे में बताया और देश की आजादी के बारे में भी पूरा व्याख्यान किया कि कांग्रेस के नेताओं ने ही देश को आजाद कराया था, आज भाजपा के लोग उनके संघर्ष की वाहवाही लूटते हुए लोगों को बहका कर गुमराह कर रहे है।

बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार में देश-प्रदेश विकास की धुरी से उतर चुके है, ना लोगों को रोजगार मिल रहा और न ही जनसुविधाएं, जिसके चलते लोग दो जून की रोटी के लिए भी तरस गए है। आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है सिर्फ झूठ की राजनीति की जा रही है। आज फरीदाबाद शहर की क्या हालत है यह सब जानते हैं, दो दिन की बरसात ने सरकार और प्रशासन के सभी दावों को झुठला दिया है। भाजपाई केवल कागजों में विकास की बड़ी बड़ी बातें करते है, जबकि उन्होंने जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया।

श्री कौशिक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आपसी भाईचारा बनाकर संगठित रहे और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि ऐसी जनविरोधी सरकार से जल्द ही देश व प्रदेश की जनता को आजादी दिलाई जा सके। इस मौके पर वेदप्रकाश यादव, प्रवीण शर्मा, योगेश तंवर, विनोद कौशिक, उमेश कौशिक, डा. सौरभ शर्मा, अनिल शर्मा, मनोज अग्रवाल, विकास फागना, एनके शर्मा, शगुनचंद जैन, प्रेम यादव, देवेंद्र दीक्षित, विशेष शर्मा, सुनीता फागना, रविदत्त तिवारी, जवाहर ठाकुर, जामिल मलिक, अन्स शर्मा, किशनदत्त शर्मा, मुकेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, जतिन शर्मा, धर्मदत्त सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.