फरीदाबाद में बढ़ा यमुना का जलस्तर, लोगों को किया जा रहा सचेत

फरीदाबाद। फरीदाबाद में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। थाना छांयसा पुलिस के द्वारा यमुना के किनारे बसे गावों में नंबरदारों के माध्यम से मुनादी कर लोगों को सचेत किया जा रहा है। हांलाकि अभी तक यमुना के बढ़े हुए जलस्तर से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। छांयसा थाना इंचार्ज रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते यमुना नदी के जलस्तर में बढ़त हुई है।

जिसके कारण नदी में पानी काफी ज्यादा बह रहा है। ऐसे में और भी बारिश होने की संभावना है तो पानी का जलस्तर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नदी के किनारे गांव मोहना, छांयसा, अरूआ, चांदपुर,साहुपुरा, मोठूका, सहित कई अन्य गांव में वो नंबरदारों के माध्यम से पानी से दूर रहने के लिए मुनादी करा रहे हैं।

पशु चराने वालों को बताया गया है कि वो अपने पशुओं को कुछ दिन नदी के किनारे चराने के लिए लेकर ना जाए। इसके साथ ही यमुना नदी को नाव से पार करने वालों को भी रोका गया है। ताकि किसी प्रकार का कोई बड़ा हादसा ना हो। वो खुद भी गांव में जाकर सरपंच से मिल रहे है। उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद क्षेत्र में यमुना करीब 30 किलोमीटर के हिस्से से होकर गुजरती है।

यमुना के किनारे बसंतपुर, इस्माइलपुर, ददसिया, किड़ावली, दलेलपुर, लालपुर, भसकौला, महावतपुर, मौजाबाद, कांवरा कलां, चीरसी, कबूलपुर, मंझावली, घरोड़ा, घुड़ासन, चांदपुर, शाहजहांपुर, फज्जुपुर, अरुआ, साहुपुरा, मोठूका, छांयसा, और मोहना गांव बसे हुए है। यमुना नदी में जब भी पानी बढ़ता है इन गांव की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। इसके अलावा कई गांव में पानी भी घुस जाता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.