चोरी के वाहन खरीदने वाला आरोपित गिरफ्तार, 15 बाइकें व छह स्कूटी बरामद

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा 15 मोटरसाईकिल व छह स्कूटी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि अपराध शाखा एवीटीएस ने कार्रवाई करते हुए सलीम निवासी जमालगढ़, पुन्हांना को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी की मोटरसाईकिल खरीद कर राजस्थान व मेवात में बेचता है। उसने चोरीशुदा 15 मोटरसाईकिल व छह स्कूटी पुन्हाना से जुरेहडा, कामा राजस्थान रोड़ के नजदीक बनी चारदिवारी में बेचने के लिए खडी की हुई थी। आरोपी पर पूर्व में भी 18 से अधिक मामले दर्ज है।

पुलिस टीम द्वारा चोरीशुदा 15 मोटरसाईकिल व छह स्कूटी को बरामद कर लिया है आरोपी से पूर्व में भी 40 चोरी की मोटरसाईकिल/स्कूटी बरामद की गई थी।  आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.