निगम कर्मचारियों ने किया काले बिल्ले व झंडे लेकर जोरदार प्रदर्शन

फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आहवान पर आज नगर निगम के कर्मचारियों ने भोजन  अवकाश के समय  निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगाकर हाथों में काले झंडे लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी शहरी स्थानिय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने 29 जून को संघ के प्रतिनिधि मंडल को बैठक कर मांगों का समाधान करने  का आश्वासन नही किया पूरा। प्रदेश के पालिका कर्मचारी नाराज। सडक़ों पर उतरकर जल्द बैठक कर मांगों का समाधान करने की की मांग। ऑनलाइन हाजिरी लगाने व ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का किया विरोध।

प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहर ने की। प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व उप महासचिव सुनील चंडालिया, सचिव अनूप चिंडालिया, उप प्रधान कमला व जिला प्रधान दिलीप बोहत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 29 जून को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के कार्यालय सागर सिनेमा सेक्टर 16 पर राज्य भर के हजारों कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सोपा था ज्ञापन लेते हुए शहरी स्थानिय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रति निधि मंडल को एक हफ्ते में बैठक कर 18 सूत्रीय दिए गए मांग पत्र में वर्णित मांगों का समाधान करने व मंत्रालय में कर्मचारियों की मांगों से संबंधित फाइलों का निपटान करने का भरोसा दिलाया था लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी मंत्री ने किए गए वादे को पूरा नहीं किया है।

इससे प्रदेश के पालिका परिषद निगम और फायर के कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। वहीं पालिका कर्मचारी संघ ने ऑनलाइन हाजरी व ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का भी आज जमकर विरोध किया है, संघ का कहना है, कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत है किसी भी कर्मचारी की ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई जाती है, फिर पालिका परिषद निगमो में सिर्फ सफाई कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी क्यों? शास्त्री ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की पालिका, परिषद व निगमो के सफाई कर्मचारियों का जिले से बाहर तबादला करना नियमों के विरुद्ध है।

सरकार पालिका कर्मचारियों को तुरंत ऑनलाइन हाजरी हाजरी लगाना बन्द करे व ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से बाहर करे। शास्त्री ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बताएं प्रदेश में 11 वर्षों में सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती क्यों नहीं की उन्होंने सरकार पर सफाई कर्मचारियों का वेतन न बढऩे का भी आरोप लगाया। आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा कर्मी नेता रघुवीर चौटाला श्री नंद महेंद्र कुरिया जितेंद्र छावड़ा शहाबुद्दीन देवी चरण शर्मा राम रतन कर्दम महिला नेता सुरेश देवी ललिता देवी प्रेमपाल नरेश भगवान दर्शन सोया राजवीर सिंह आदि भी शामिल थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.