अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर एक व्यापक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री संदीप गर्ग, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं श्रीमती रीतू यादव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम फरीदाबाद जिले के विभिन्न शासकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों तथा ग्रामों में आयोजित किया गया, जिनमें शामिल हैं:
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिलपत
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी कलां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेवला महाराजपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गौंची
ग्राम सदपुरा
ग्राम पियाला
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रीतू यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के महत्व से अवगत कराया तथा बताया कि न्याय क्या है और यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। उन्होंने विधिक सहायता प्राप्त करने की पात्रता की जानकारी दी और यह स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी या गरीबी के कारण न्याय से वंचित न रह जाए—यही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद का मुख्य उद्देश्य है।

छात्रों में विधिक जानकारी को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज़ जैसे कि:
विकलांगता प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
अनाथ प्रमाण पत्र आदि
प्राप्त करने में सहायता प्रदान की गई।

इस अभियान से लगभग 1250 विद्यार्थियों एवं बच्चों को लाभ प्राप्त हुआ तथा 24 प्रमाण पत्रों के निर्माण की प्रक्रिया में सहायता प्रदान की गई।
यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने और युवाओं में विधिक जागरूकता फैलाने के लिए सतत प्रयासरत है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.