प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में निगम ने वसूले एक करोड़ से ज्यादा

एनएचपीसी ने भी 52 लाख से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स कराया जमा

फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन ने प्रापर्टी टैक्स वसूली अभियान को बल देते हुए मंगलवार को एक करोड़ से ज्यादा का राजस्व वसूला है। निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम क्षेत्र में चलने वाले काफी होटलों और शिक्षण संस्थाओं पर टैक्स बकाया है जिसके रिकवर करने के लिए निगम के सभी जॉन के क्षेत्रीय कर अधिकारी अपनी अपनी टीम के साथ होटलों से टैक्स रिकवरी के लिए पहुंच रहे हैं और टैक्स जमा न करने वालों पर सीलिंग की कार्यवाही कर रहे हैं।

इस अभियान के अंतर्गत कुछ बकायादारों ने मौके पर ही टैक्स जमा कराया है। लगभग एक करोड़ दो लाख से ज्यादा की राशि का प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम के खाते में जमा हुआ,जबकि तीन यूनिटों को सील किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा के मार्गदर्शन में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा टैक्स रिकवर किया जा रहा है यह टैक्स शहर के विकास में काम आता है।

एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के सभी प्रॉपर्टी धारक यदि समय से अपना प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम को जमा कराएंगे तो निश्चित ही फरीदाबाद शहर का विकास भी तेज गति के साथ आगे बढ़ेगा।  बता दें कि सेक्टर 29 स्थित स्ह्रस् स्कूल ने भी 2 लाख 50 हजार रुपए का टैक्स जमा कराया है। जबकि तीन यूनिटों को सील किया गया है जिनमें एक सेक्टर 81 की विहू हॉस्पिटैलिटी,कन्हैया हॉस्पिटैलिटी भी शामिल हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.