फरीदाबाद में 35 धार्मिक स्थलों पर गरजेगा बुलडोजर, निगम ने चस्पा किए नोटिस

फरीदाबाद। ग्रीन बेल्ट पर बने 35 धार्मिक स्थलों को तोडऩे के लिए निगम की ओर से नोटिस चस्पा किए गए है। नोटिस में कहा गया कि लोग इन धार्मिक स्थलों को अपने आप हटा ले। वरना निगम की ओर से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जाएगी। निगम की ओर से एनआईटी तीन स्थित मस्जिद में तोडफ़ोड़ रोकने को लेकर मंगलवार को मेयर प्रवीण जोशी से मुलाकात की। लोगों ने कहा कि पुरानी मस्जिद बनी हुई है। सोमवार को निगम की ओर से नोटिस चस्पा किया गया कि मस्जिद को पांच दिन के भीतर की तोड़ दिया जाएगा।

जोकि पूरी तरह से गलत है। लोगों ने कहा कि मस्जिद के साथ ही कई अन्य धार्मिक स्थलों को तोडऩे का नोटिस चस्पा किया गया है। मेयर ने लोगों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। ग्रीन बेल्ट मेंं हर जगह पर धार्मिक स्थल को तोड़ा जा रहा है। इस पर लोगों ने कहा कि उनको कुछ समय दिया जाए। नेहरू कॉलोनी में रहने वाले पप्पू कुरैशी ने कहा कि मस्जिद से लोगों की भावनाएं जुड़ी है।

ऐसे में निगम प्रशासन को इसका ख्याल रखते हुए मस्जिद को लेकर थोड़ा समय देना चाहिए। मेयर प्रवीण जोशी ने कहा कि वह समय को लेकर निगम अधिकारियों से बात करेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.