योग शिविर में पुलिस कर्मियों को स्वस्थ्य रहने के गुर सिखाये

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर, एक हजार पुलिसकर्मियों ने लिया भाग

फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में व्यापक रुप से तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सेक्टर-30 स्ािित पुलिस लाइन फरीदाबाद में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर पुलिस कर्मचारियों को योग बारे प्रशिक्षित किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह छह बजे से सवा सात बजे तक पुलिस लाइन सेक्टर 30 में संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस के कर्मचारियों का योग कार्यक्रम शिविर का आयोजन कराया गया। इस शिविर में फरीदाबाद पुलिस के एक हजार से अधिक कर्मचारियों ने योगासन किये। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग फरीदाबाद की टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों को योग के गुर सिखाये गये।

शिविर के दौरान आयुष विभाग की टीम ने शरीर की चालन क्रिया, योगासन ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन। बैठ कर अभ्यास करने वाले भद्रासन, वज्रासन अर्ध उष्ट्रासन, शशांक आसन , मंडूकासन, वक्रासन। पेट के बल लेट कर अभ्यास करने वाले आसन मकरासन, भुजंगासन। पीठ के बल लेटकर अभ्यास करने वाले आसन सेतुबंध आसन उत्तानपादासन, अर्धलासन पवनमुक्तासन व कपालभाति क्रिया व अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम ध्यान का अभ्यास करवाया गया।

कार्यक्रम के दौरान अभिषेक जोरवाल पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, मकसूद अहमद पुलिस उपायुक्त एनआईटी, उषा पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, राजकुमार वालिया पुलिस उपायुक्त बल्लबगढ़, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय व तिगांव तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.