चौथी हरियाणा राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप 2024 आज से शुरू

-प्रदेश भर से करीब 350 युवा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

फरीदाबाद। चौथी हरियाणा राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन एक जून रविवार से शुरू होगा। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता आयोजन सेक्टर-17 के मॉर्डन स्कूल में किया जा रहा है। हरियाणा के विभिन्न जिलों से करीब 350 युवा खिलाड़ी शिरकत करेंगे। यह प्रतियोगिता सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होगी। फरीदाबाद जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की है।

अंडरवॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के अध्यक्ष दीप भाटिया ने बताया कि हरियाणा में फिनस्विमिंग को बढ़ावा देने के लिए फरीदाबाद में आयोजित किया जा रहा है। सभी फिनस्विमर और अभिभावक को इस राज्य स्तरीय फिनस्विमिंग प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि अंडर वाटर स्पोर्टस फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉक्टर तपन कुमार पाणिग्रही द्रोणाचार्य पुरस्कारी इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उपस्थित रहेंगे। अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से पर्यवेक्षक के रूप में कोच होंगे।
अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के महासचिव एके पंडित ने बताया कि रोमांचक जल खेल का आयोजन अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा द्वारा किया जा रहा है। इसमें अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का पूरा सहयोग रहेगा।
एके पंडित ने कहा कि अलग-अलग आयु वर्ग के लिए सीनियर और जूनियर व युवक-युवतियों के लिए अलग-अलग समूह बनाए गए है। जिनमे 50 मीटर (पुरुष/महिला, लड़कियां और लड़के), 100 / 200 / 400 मीटर (बाई फिन्स और रिले इवेंट) शामिल है।
अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के महासचिव अचिंत्य कुमार पंडित ने मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल नीलिमा जैन को उनके स्कूल में चौथी फिन स्विमिंग चैंपियनशिप स्थल प्रदान करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.