फरीदाबाद में देश का 40 वां राष्ट्रीय इंजीनियर्स सम्मेलन: आईओटी और स्मार्ट कनेक्टिविटी पर होगा मंथन
-जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में 3-4 दिसंबर को आयोजन -65 शोध-पत्र और छात्रों के प्रोजेक्ट होंगे प्रस्तुत
फरीदाबाद। आगामी 3 और 4 दिसंबर 2025 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स का 40 वां राष्ट्रीय सम्मेलन तथा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन की थीम आईओटी एवं सेंसर एम्बेडेड आईओटी: स्मार्ट कनेक्टिविटी को गति प्रदान करना रखी गई है। यह प्रतिष्ठित आयोजन द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के फरीदाबाद स्थानीय केंद्र द्वारा किया जा रहा है, जो देश का सबसे बड़ा बहु-विषयी इंजीनियरिंग पेशेवर संगठन है। आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, इंजी. आई.एस. ओबेरॉय, अध्यक्ष, आई.ई.आई. फरीदाबाद सेंटर ने बताया कि फरीदाबाद सेंटर को पहली बार इस राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।
