प्रदेश में 4000 नए राशन डिपो आवंटित होंगे : राजेश नागर

- मंत्री राजेश नागर ने चंडीगढ़ में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के संग की महत्वपूर्ण बैठक - बोले, समय पर लोगों को अनाज मिलना सुनिश्चित करें अधिकारी

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें समय पर अनाज आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को समय पर और पूरा मिले, इसका ख्याल रखा जाए। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही 4000 नए राशन डिपो का आवंटन होगा, जिससे लोगों को राशन समय पर वितरित करने में और मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को जल्द संपन्न किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके लिए लोगों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे और योग्य लोगों को विभागीय जांच के बाद डिपो आमंत्रित कर दिए जाएंगे।
मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राशन को समय पर डिपो तक पहुंचाने और उसके वितरण को सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी जिलों पर तैनात खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों को स्वयं डिपो की जांच करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने यह भी कहा कि जो डिपो धारक सही काम नहीं कर रहे हैं, उनके डिपो की भी जांच की जाए। नागर ने कहा कि हमारा एक ही ध्येय होना चाहिए की सभी योग्य लोगों तक सही समय पर और पूरा राशन पहुंच जाए।
इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के एसीएस डी सुरेश, निर्देशक अंशज सिंह सहित अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.