10 साल में 25 करोड़ गरीबी से बाहर निकले, हमारी दिशा, नीतियां, निर्णय, नीयत सही : PM MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 1 मार्च को दो दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हुगली के आरामबाग में सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने 7200 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन-लोकार्पण किया। मोदी ने कहा कि बीते 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये दिखाता है कि हमारी सरकार की दिशा, नीतियां, निर्णय सही है। इसका मूल कारण है कि हमारी नीयत सही है।

गरीब, किसान, महिला, युवा हमारी प्राथमिकताएं
21वीं सदी का भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हम सभी ने मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है। देश का गरीब, किसान, महिला व युवा… ये हमारी प्राथमिकता है। हमने निरंतर गरीब कल्याण के लिए कदम उठाए हैं, जिसे दुनिया देख रही है।

दुनिया को दिखाया कि पर्यावरण के साथ विकास संभव
हमारा प्रयास है कि पश्चिम बंगाल में रेलवे का आधुनिकीकरण उसी रफ्तार से हो, जैसे देश के दूसरे हिस्सों में हो रहा है। भारत ने दुनिया को दिखाया कि पर्यावरण के साथ तालमेल बैठाकर विकास कैसे किया जा सकता है। हल्दिया से बरौनी तक 500 किमी से ज्यादा लंबी क्रूड ऑयल की पाइप लाइन इसका उदाहरण है। पश्चिम बंगाल को लोगों के सहयोग से हम विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.