आईटीआई फरीदाबाद में लगे में 102 छात्रों को दिया गया रोजगार, 92 छात्रों को किया गया शॉर्टलिस्ट

फरीदाबाद। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार हरियाणा राज्य की राजकीय आईटीआई में छात्रों को अधिक से अधिक शिक्षुता एवं रोजगार दिलाने के लिए आज प्रधानमंत्री नेशनल शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई फरीदाबाद में किया गया ।
इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में फरीदाबाद, पलवल, पृथला के औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों ने भाग लिया।
इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में कुल 210 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लेकर 92 आईटीआई पास छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया और उनको उद्योगों में आने का समय दिया गया और 102 छात्रों को मौके पर ही रोजगार दिया गया।
इस रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में हेमंत शर्मा अध्यक्ष आईएमटी फरीदाबाद व मेले की अध्यक्षता भगत सिंह प्रधानाचार्य आईटीआई फरीदाबाद ने की। इस मौके पर संस्थान के वर्ग अनुदेशक व अन्य अनुदेशक गण मौजूद रहे।
सरकार एवं निदेशालय के आदेश अनुसार आज आईटीआई फरीदाबाद में शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया और भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा आईटीआई पास शुदा छात्र छात्राओं को रोजगार एवं शिक्षुता पर लगाया जा सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.