ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की।

कन्फेडरेशन प्रतिनिधियों ने मंत्री नागर के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए स्पष्ट नोडल अथॉरिटी, निश्चित जवाबदेही और विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता की आवश्यकता पर बल दिया।

कन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट विजय भारद्वाज एवं चेयरमैन निर्मल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में लगभग 2 लाख निवासी रह रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी आबादी के बावजूद विभागीय समन्वय की कमी नजर आती है। यहां नगर निगम, एफएमडीए और एचएसवीपी के बीच स्पष्ट नोडल अथॉरिटी की बेहद जरूरत है।

उन्होंने हाई-राइज सोसाइटियों के निवासियों से लिए जा रहे प्रॉपर्टी टैक्स की समीक्षा कर उसे उचित एवं तर्कसंगत बनाने की मांग भी रखी। इसके साथ ग्रेटर फरीदाबाद में एक बड़े सिटी पार्क और हाइड्रोलिक हाई-राइज फायर-फाइटिंग मशीनों से सुसज्जित अलग फायर स्टेशन की भी मांग रखी।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा मैं इन सभी समस्याओं के बारे में अवगत हूं और इन्हें लेकर निरंतर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विभिन्न मंत्रियों, विभागों के साथ संपर्क में हूं। फिर भी आपका ज्ञापन भी अग्रिम कार्यवाहियों के लिए प्रेषित करूंगा। हम सभी का मकसद विकसित ग्रेटर फरीदाबाद तिगांव विधानसभा है। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में आपको एक बेहतर क्षेत्र का निवासी होने का भाव प्राप्त होगा।

इस अवसर पर निशांत रस्तोगी प्रेसिडेंट पुरी प्राणायाम, ओपी तंवर प्रेसिडेंट ओज़ोन पार्क, अंशुमान कौशिक, एच एल छाबड़ा, रमेश चुग, महेश शर्मा, राजीव सचदेवा, मोहित खन्ना, पंकज ग्रोवर, गुरतीत गांधी, विनोद मेहंदीरत्ता आदि अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.