यमुना रक्षक दल तथा पूर्वांचल फाउंडेशन द्वारा बिहार दिवस का किया भव्य आयोजन

फरीदाबाद। यमुना रक्षक दल तथा पूर्वांचल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बिहार दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्वांचल फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि बिहार का सनातन काल से ही लोक कल्याणार्थ अहम भूमिका रही है, आगे भी बिहार व बिहार वासियों का राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम योगदान हो इसके लिए सदैव तत्पर रहना होगा। हम सभी बिहार वासियों को अपने समृद्ध संस्कृति का परिचय पूरे राष्ट्र व विश्व को देना चाहिए। डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि बिहार से दूर रह रहे बिहार वासियों में इस कार्यक्रम से नव ऊर्जा का संचार होगा तथा फरीदाबाद जैसे बहुसांस्कृतिक महानगर में अपना अमिट सकारात्मक छाप डालेंगे। इस अवसर पर पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष सुदीश यादव, भोजपुरी अवधी समाज के संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता तथा उपेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। अतिथियों का जय बिहार के अंग वस्त्र से स्वागत व सम्मान किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.